फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बुखार से मझिया और सिरसा गांव में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
बदायूं के नगर पंचायत अलापुर के वार्ड नंबर छह स्थित इमलिया नगला में संविलियन विद्यालय के पास में
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को मझिया और सिरसा गांव में बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। लगातार हो रहीं मौतों से गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


ब्लॉक जगत के गांव मझिया में बुखार से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले गांव निवासी प्रिया सागर, निशा और नेत्रराम की मौत हो चुकी है। मंगलवार को भगवान दास (50) की भी मौत हो गई। चार दिन में गांव में चार लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रहीं मौतों से गांव में मातम पसरा है।

ऐसे में अब ग्रामीणों में परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिता बढ़ने लगी है। गांव में पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर मरीजों की जांच भी कराई गई थी, इसके बाद भी बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन


उधर, ब्लॉक सालारपुर के गांव सिरसा में भी बुखार से अमन (32) की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीण सुरेश, किशन का कहना है कि कई गांवों में लोग बुखार से पीड़ित हैं। वे अपना निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। गांवों में नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है। जगह-जगह गंदगी और जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं।


इमलिया नगला गांव में बुखार से संविलियन स्कूल के 36 बच्चे बीमार

- सात-आठ दिन से बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे, कई ने स्कूल आना छोड़ा - स्कूल के आसपास गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठ रहे सवाल



संवाद न्यूज एजेंसी

अलापुर। नगर पंचायत अलापुर के वार्ड नंबर छह स्थित इमलिया नगला में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसकी चपेट में संविलियन विद्यालय के 36 बच्चे भी आ गए हैं। हालत यह है कि कई बच्चों ने बीमारी के चलते स्कूल आना छोड़ दिया है।



इमलिया नगला में एक सप्ताह के अंदर मोहल्ले में आर्येंद्र शाक्य की चार वर्षीय बेटी याचना, लालमन के आठ वर्षीय बेटे करन और उमेश के नौ माह के बेटे हृदेश की मौत हो चुकी है। तीनों बच्चों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। बावजूद इसके यहां पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है।

प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि संविलियन विद्यालय के पास में गंदा पानी गड्ढे में भरा हुआ है। उसमें मच्छर पनप रहे हैं। वहीं विद्यालय के पास में झाड़ियां उगी हुई हैं, जिन्हें कटवाया तक नहीं गया है। यही वजह है कि अब संविलियन विद्यालय के 36 बच्चों को भी बुखार आने की शिकायत है। बीमारी के चलते कई बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

सभासद विमलेश कुमारी का कहना है कि विद्यालय और मोहल्ले की सफाई व्यवस्था बदहाल है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। जगह-जगह नालियों का दूषित पानी जमा है।



इन बच्चों को है बुखार



कक्षा छह की आरजू, आयशा, सलोनी, तमन्ना, अक्शा, आयत, दिविष्का, नित्या, क्रांति, नूर फात्मा, प्रीति।कक्षा सात की साक्षी, शोभा, अक्शा, शगुन, हेमा, शोभा, परी, रचना, नीशू, पूजा, अरीवा।

कक्षा आठ की शिफा, शिवानी, लक्ष्मी, राधिका, वैष्णवी, कृष्ण, दीक्षा, सृष्टि, सोनी, सोनिका, निशा, प्रमिला, शालिनी, सावित्री।





विद्यालय में बच्चे बीमार हैं। इसको लेकर एमओआईसी से बात की जाएगी। विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगवाया जाएगा, ताकि बच्चों की जांच हो सकी। बुखार से पीड़ित हैं तो उनको दवाएं भी दी जा सकें। बुखार से जो मौत हुई हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। -डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ

बदायूं के नगर पंचायत अलापुर के वार्ड नंबर छह स्थित इमलिया नगला में संविलियन विद्यालय के पास में

बदायूं के नगर पंचायत अलापुर के वार्ड नंबर छह स्थित इमलिया नगला में संविलियन विद्यालय के पास में

बदायूं के नगर पंचायत अलापुर के वार्ड नंबर छह स्थित इमलिया नगला में संविलियन विद्यालय के पास में

बदायूं के नगर पंचायत अलापुर के वार्ड नंबर छह स्थित इमलिया नगला में संविलियन विद्यालय के पास में

बदायूं के नगर पंचायत अलापुर के वार्ड नंबर छह स्थित इमलिया नगला में संविलियन विद्यालय के पास में

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें