फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बदायूं में फिर सड़क हादसा... तेज रफ्तार बस पलटी, महिला समेत दो यात्री घायल, एक का पैर कटा

Tue, 31 Oct 2023 06:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में मंगलवार शाम को फिर सड़क हादसा हो गया। म्याऊं कस्बे में तेज रफ्तार निजी बस पलट गई, जिससे दो यात्री घायल हो गए। इनमें एक यात्री का पैर कट गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद बस से बाहर निकलते यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं कस्बे में मंगलवार शाम को तेज रफ्तार निजी बस बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में महिला समेत दो यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह बस बदायूं से सवारियां लेकर उसावां जा रही थीं। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। उसकी रफ्तार भी काफी तेज थी। 

विज्ञापन


जैसे ही निजी बस म्याऊं पुलिस चौकी के नजदीक पहुंची कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद बस का चालक निकलकर भाग गया। हादसे को देखकर आसपास मौजूद तमाम लोग दौड़ पड़े। उन्होंने यात्रियों को बस से निकाला। 

ये भी पढ़ें- Budaun Accident: स्कूल बस की टक्कर से हुई थी चार बच्चों समेत पांच की मौत; रिपोर्ट दर्ज, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन


कई यात्री खुद ही खिड़कियों से निकलकर बाहर आ गए। इस हादसे में म्याऊं निवासी ओम प्रकाश (50) और ग्राम धर्मपुर निवासी बेबी (36) पत्नी वीरपाल घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया है। ओमप्रकाश की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उनका पैर कट गया है। 

विज्ञापन

उसावां में चार बच्चों समेत पांच की हुई थी मौत 
उसावां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नवीगंज के पास स्कूल बस की टक्कर से वैन में सवार चार बच्चों और चालक की मौत हो गई थी। मृतकों में स्कूल वैन चालक और उसका बेटा भी शामिल था। हादसे में 20 से अधिक बच्चे घायल हुए थे। यह हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर इधर-उधर लहूलुहान पड़े बच्चों की हालत देखकर लोगों का कलेजा कांप गया था।





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें