फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सैनिक की समाधि को लेकर फिर भिड़े दो पक्ष, निर्माण न करने की हिदायत

Fri, 31 Jan 2025 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। गांव परवेजनगर में सैनिक की समाधि बनवाने को लेकर बृहस्पतिवार को फिर से दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली बुलाया। यहां पहुंची एसडीएम राशि कृष्णा ने खलियान की जमीन पर किसी तरह के निर्माण न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव परवेजनगर में गत वर्ष नबंवर में सैनिक राजेश प्रजापति की मौत हो गई थी। परिजनों ने गांव के समीप ही खलियान में सैनिक का अंतिम संस्कार कर दिया। कुछ दिन बाद सैनिक के परिजन इस खलियान की जमीन पर समाधि स्थल बनाने को लेकर अड़ गए। इसके चलते गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया और बात डीएम तक पहुंची।
दोनों पक्षों ने तहसीलदार विजय शुक्ला के कार्यालय में अपनी-अपनी बात रखी, लेकिन तहसीलदार ने खलियान पर कोई भी निर्माण न करने की हिदायत दी। बृहस्पतिवार को फिर इस मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और विवाद हुआ। इस बात की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम राशि कृष्णा, तहसीलदार विजय शुक्ला भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद एसडीएम राशि कृष्णा ने खलियान की जगह पर कोई भी निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें