रहेडिया। वजीरगंज थानाक्षेत्र के गांव सिंगथरा में रविवार शाम युवकों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। जिसमें नौ लोग घायल हो गए। दोनों ओर से थाना पुलिस को तहरीर दी गई है।
गांव सिंगथरा निवासी मोनू और सामने रहने वाले गुड्डू रविवार दोपहर आपस में बात कर रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। बीचबचाव कर लोगों ने मामले को शांत करा दिया। रात में मोनू और गुड्डू पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें मोनू पक्ष की दिव्यांग माया, पिता विजयेंद्र और चाचा गजेंद्र घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के गुड्डू व अन्य चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है।