बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर वैन ईंट भट्ठे के पास सोमवार की सुबह एक बाइक सांड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार कर घर भेज दिया गया।
अलापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले केदार सिंह अपनी ससुराल रुदायन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर स्थित वैन गांव के पास ईंट भट्ठे पर एक सांड़ से टकरा गए। हादसे में उनका बेटा अंश कुमार, पत्नी सोमवती और केदार सिंह घायल हो गए। संवाद