फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव खासपुर गौटिया में दो पक्ष फिर आए आमने-सामने

विज्ञापन
घायल रेनू।
विज्ञापन
कुंवरगांव। गांव खासपुर गौटिया में शुक्रवार की सुबह दो पक्ष दोबारा आमने-सामने आ गए। पथराव व फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच में फायरिंग की बात गलत निकली। बता दें कि बृहस्पतिवार को भी इन्हीं लोगों में विवाद हो गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव खासपुर गौटिया निवासी दन्ने और सूरजपाल के बीच 15 साल से रंजिश चली आ रही है। बुधवार शाम को झगड़ा हुआ तो पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। बृहस्पतिवार को फिर से सूरजपाल व दन्ने में झगड़ा हो गया। सूरजपाल का आरोप था कि वह बिसौली से मटर का बीज लेकर अपने घर लौटा था तभी दन्ने ने दो साथियों ने साथ मारपीट व गाली गलौज की।
वहीं दन्ने का आरोप था कि सूरजपाल ने घर के सामने मारपीट की है। इस मामले में पुलिस ने सूरजपाल, जुगेंद्र व नेत्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। दूसरे पक्ष से दन्ने, सुरेंद्र व ज्ञानी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी कि शुक्रवार की सुबह फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। इसमें सूरजपाल पक्ष से जुगेंद्र व उनकी पत्नी गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने पथराव व फायरिंग की सूचना पुलिस को दी। बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंच गया। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि दोनों पक्षों में रंजिश की बात सामने आई है। दो लोग घायल हुए हैं। फायरिंग की बात असत्य है। मारपीट के बाद पथराव हुआ है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

घायल रेनू।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें