बदायूं। एसएसपी ने मूसाझाग के दो, बिसौली से एक, सिविल लाइंस से एक व डायल 112 से एक सिपाही को लाइन हाजिर किया है। साथ ही एक इंस्पेक्टर व छह उपनिरीक्षकों के साथ ही 48 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। एसएसपी ने यह कार्रवाई लापरवाही व अन्य मामलों में बृहस्पतिवार देर रात की है।
सिविल लाइंस थाने के कार्यालय में तैनात सिपाही नितिन कुमार ने एसएसपी को अपनी समस्या बताकर लाइन में आमद कराने की बात कही जिसपर उनको लाइन भेजा गया है। डायल 112 पर तैनात सिपाही रोहित कुमार की शिकायत मिलने पर लाइन भेजा है। इसी के साथ ही बिसौली सीओ कार्यालय से नितिन कुमार को उनकी मर्जी से पुलिस लाइन भेजा गया है। मूसाझाग थाने में तैनात सिपाही अंकित तोमर व अजय कुमार शर्मा की लंबे समय से लापरवाही की शिकायतें मिलने के बाद लाइन हाजिर किया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर वीरेंद्र तोमर काे प्रभारी जनपदीय अंगुलि चिह्न इकाई बनाया गया है। उपनिरीक्षक देवराज को लाइन से बिसौली, संजय गौड़ को इस्लामगर नगर चौकी से हटाकर उसहैत थाने, प्रमोद कुमार सिंह को इस्लामनगर, महेशपाल को दातागंज से इस्लामनगर, पृथ्वी लाल मूसाझाग से न्यायालय सुरक्षा, बलवीर सिंह का उझानी किया गया तबादला निरस्त कर दिया है। इसी के साथ 48 सिपाहियों को इधर ये उधर किया गया है।