फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नवादा चौकी में हुई मारपीट के मामले में दो और जेल भेजे

विज्ञापन
चौकी में मारपीट मामले में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शहनाज और भूरे। स्त्रोत पुलिस - फोटो : Archive
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नवादा चौकी परिसर में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने सलारपुर निवासी भूरे (50) और शहनाज (35) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गौरतलब है कि बुधवार को नवादा पुलिस चौकी परिसर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद चौकी परिसर में ही मारपीट होने लगी थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की थी।
सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें