फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छेड़खानी के दो दोषियों को चार-चार साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विशेष न्यायाधीश (पाॅक्सो एक्ट) दिनेश तिवारी के कोर्ट ने किशोरी से छेड़खानी करने के मामले में सुनवाई कर अभियुक्त दीपक व अरुण निवासी मोहल्ला बड़ा परा, थाना दातागंज को दोषी करार देते हुए चार-चार साल की कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 10-10 हजार का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

थाना दातागंज में पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि 17 मार्च 2021 की रात 11 बजे आरोपी दीपक और अरुण उसके घर में घुस आए और आंगन में सो रही किशोरी से छेड़खानी करने लगे। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने विवेचना कर दीपक व अरुण के विरुद्ध आरोपपत्र दाखिल किया। कोर्ट ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन कर आरोपियों को सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें