फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवती को जहरीली कोल्डड्रिंक पिलाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने युवती को कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और उसकी मौत के मामले में नामजद आरोपी मुशीर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित गढ़ौली गांव के यात्री शेड पर कहीं जाने की तैयारी में था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी फिरदौस पुत्र मैदान शेर ने 10 नवंबर को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन का पड़ोस के मुशीर से करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप था कि सात नवंबर को मुशीर ने उसकी बहन को अपने घर बुलाया और अपनी मां व भाभी के साथ मिलकर कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।
शनिवार को उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया था। इससे परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को युवती का शव गांव पहुंचने पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मुशीर को गढ़ौली गांव के यात्री शेड से गिरफ्तार किया गया है। मामले में बिल्सी पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें