बदायूं। औषधि प्रशासन विभाग की ओर मंगलवार को उझानी में दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां से तीन कप सिरप और दो दवाइयों के नमूने लेकर राजकीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा।
प्रदेश सरकार की ओर से निर्देश मिलने के बाद में मंगलवार को औषधि निरीक्षक ने उझानी के नारायनगंज में राजीव कुमार रजत कुमार मेडिकल स्टोर से छापा मारा। वहां से एक कप सिरप और एक दवा का सैंपल लिया। वहीं, रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित पूजा मेडिकल पर दो कप सिरप और एक दवा का सैंपल लिया। इसको राजकीय प्रयोगशाला में जांच कराने के लिए भेजा है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
शहर में चुनिंदा दुकानों पर ही मारे जा रहे छापे, देहात में बिक रहा कप सिरप
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मौसम बदलते ही कफ सिरप की डिमांड एक बार फिर बढ़ गई है। प्रदेश सरकार की ओर से सिरप पर बैन लगा दिया गया था। सभी अन्य सभी कफ सिरप की जांच के निर्देश दिए दिए। इसके बाद में औषधि विभाग ने शहर की कुछ चुनिंदा मेडिकल दुकानों पर छापेमारी की है। वहीं, देहात क्षेत्रों में कप सिरप की खुलेआम बिक्री जारी है।
स्वास्थ्य विभाग ने कफ सिरप पर रोक के बाद औचक निरीक्षण अभियान शुरू किया था, लेकिन अब यह कार्रवाई केवल दिखावे तक सीमित नजर आ रही है। विभागीय टीम केवल कुछ छोटे मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर खानापूर्ति कर रही है। जबकि बड़े स्तर पर यह कारोबार जारी है। उसावां निवासी केशव, उसहैत निवासी रवि का यह भी कहना है कि अगर विभाग ईमानदारी से जांच करें, तो कई दुकानों से कई ऐसे सिरप की भारी मात्रा में बरामदगी हो सकती है। -
वर्जन-
- अभी शहर के मेडिकल स्टोरों को चेक कर रहे हैं। अब नगरीय क्षेत्रों के मेडिकल स्टोरों को चेक किया जाएगा। फिलहाल प्रतिबंधित कप सिरप अभी तक की जांच में नहीं मिला है। - लवकुश, औषधि निरीक्षक