फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चार नमूने लिए, सीज किए 1200 लीटर सरसों के तेल

विज्ञापन
उसहैत में तेल की जांच करते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग टीम के सदस्य। स्रोत- विभागीय कर
विज्ञापन
बदायूं। आगामी त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चला रही है। मंगलवार को ग्रामीण और शहरी इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने चार प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। जबकि एक प्रतिष्ठान से 1200 लीटर सरसों तेल सीज किया गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सीएल यादव ने बताया कि घास मंडी, उसहैत स्थित अजय पाल के प्रतिष्ठान से एक सरसों तेल का नमूना लिया गया। इसी दौरान करीब दो लाख रुपये की कीमत का 1200 लीटर का सरसों तेल सीज किया गया। जालंधरी सराय स्थित जय अंबे ट्रेडर्स से एक घी का नमूना लिया गया। कछला चौराहा स्थित बांके बिहारी मिष्ठान भंडार से सोन पापड़ी का नमूना लिया गया। कछला चौराहा स्थित सोनू मिष्ठान भंडार से बर्फी का नमूना लेकर साफ-सफाई के संबंध में सुधार नोटिस देने की संस्तुति की गई। बताया कि सभी चार नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें