फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: व्हाट्सएप लिंक के जरिए खाते से उड़ाये दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर उसके बैंक खाते से करीब दो लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने साइबर थाने और बैंक अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बजरंग नगर निवासी रधिकांत पाराशरी पुत्र मुनीश कुमार पाराशरी बरेली काम करने गए थे। इस दौरान उन्हें एक महिला ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके मोबाइल में वायरस आ गया और खाता हैक हो गया। शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे तक उनके खाते से दो लाख रुपये की निकासी हो चुकी थी। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना और बैंक के अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या संदेश पर क्लिक न करें, ताकि साइबर अपराधियों के झांसे से बचा जा सके।

साइबर ठगों ने की ठगी, शिकायत पर सुनवाई नहीं

बदायूं। बिसौली के रामबाग निवासी सोनदीप पुत्र ब्रजपाल शरण को एक संदिग्ध व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल रिसीव करने के बाद उसका फोन हैक हो गया। इसी दौरान उसके फोन में सुरक्षित क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स का दुरुपयोग कर 25,692 व 64,596 रुपये के दो ट्रांजेक्शन किए गए। पीड़ित ने तत्परता से साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930, नेट बैंकिंग हेल्पलाइन, कोतवाली व चंदौसी स्थित एक्सिस बैंक में लिखित शिकायत दी। लेकिन अब तक न तो कोई संतोषजनक जवाब मिला है न ही उसकी सुनवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें