फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक रात में दर्जनभर नलकूपों से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। चोरों ने एक ही रात में एक दर्जन से अधिक नलकूपों की कोठरी में नकब लगाकर हजारों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। नलकूपों से चोरी की घटनाओं से किसान परेशान है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव बरातेगदार के किसानों ने बताया कि उनकी जमीन थाना वजीरगंज और सिविल लाइंस की सीमा के आसपास है। जहां के नलकूपों से चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इससे गन्ना और धान की फसलों की सिंचाई प्रभावित होती है। सोमवार की रात गांव के राजेश कुमार, भविष्य कुमार, सम्राट पटेल, अशोक कुमार, सुधीर कुमार, महेश सिंह, राजा सिंह, रामू शर्मा, नरेंद्र, हरीश सिंह आदि किसानों के नलकूपों के कमरे में नकब लगाकर हजारों रुपये के स्टार्टर, केबल समेत अन्य उपकरण चोरी कर लिए गए। किसानों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें