फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन सड़क हादसों में दो की मौत, दो लोग घायल

विज्ञापन
टिंकू। फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं। जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। अस्पताल में दो लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो लोगों का उपचार चल रहा है। मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों के पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। पहला हादसा सिविल लाइंस थानाक्षेत्र मझिया गांव के पास हुआ। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इसी से कुछ दूरी पर दूसरा हादसा हो गया। इसमें दो बाइक सवार गंभीर हो गए। तीसरा हादसा बिल्सी थाना क्षेत्र में हुआ जहां एक युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन



बीडीओ लिखी कार ने बाइक सवार को रौंदा
सिलहरी। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव मझिया के पास बोलेरो कार और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार लखनपुर निवासी टिंकू (32) की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार पलट गई। कार पर बीडीओ लिखा हुआ है। हादसे के बाद चालक भाग गया। पुलिस ने कार थाने में खड़ी कराई है। वह शाहजहांपुर की है।

लखनपुर गांव के रहने वाले टिंकू बाइक से कुछ सामान लेने के बाद बदायूं से घर जा रहे थे। मझिया मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की बाइक से टक्कर हो गई। इससे टिंकू सड़क पर गिर गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक मौका पाकर भाग गया। पुलिस और परिवार के लोगों ने टिंकू को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन



मोपेड सवार युवक की मौत
बिल्सी। थानाक्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली निवासी सोहेल (18) अपने भतीजे हाशिम के साथ मोपेड से बिल्सी से लौट रहे थे। गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें चाचा सोहेल की मौत हो गई। जबकि भतीजे को चोट तक नहीं आईं है। परिवार के लोग भतीजे पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम हाउस में मृतक के भाई ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि सोहेल की हादसे में मौत हो गई है। मौके पर परिवार के लोग पहुंचे तो देखा कि हाशिम को चोट तक नहीं है। संवाद


कार व बाइक की टक्कर, दो घायल
सिलहरी। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आमगांव निवासी मोहित पटेल (28) व मझिया गांव के रहने वाले साहब सिंह बाइक से बदायूं गए थे। दोपहर करीब 12 बजे घर लौटते समय सांईं तकिया व होतीराम भट्टे के पास कार व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद

टिंकू। फाइल फोटो

टिंकू। फाइल फोटो

टिंकू। फाइल फोटो

टिंकू। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें