फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बीमारी से किसान की मौत... भाई पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
छोटे का फाइल फोटो।
विज्ञापन
जरीफनगर। बीमारी से किसान की मौत हो गई। भाई ने दूसरे भाई पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां के रहने वाले छोटे (45) की शादी नहीं हुई थी। वह अपने छोटे भाई ओमपाल के साथ रहते थे। भाई ओमपाल उसकी सेवा करता आ रहा था। छोटे करीब एक माह से बीमार थे, उनका इलाज चल रहा था। 25 अगस्त को उसने अपनी चार बीघा जमीन भाई ओमपाल के नाम कर दी थी। बीमारी के चलते छोटे की 26 अगस्त की रात को मौत हो गई। रात 10 बजे मौत होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सभी रिश्तेदार व परिवार के लोग बुधवार की सुबह गांव पहुंच गए। छोटे के बड़े भाई हप्पू को भी मौत की सूचना मिलने पर वह दाह संस्कार में शामिल होने पहुंच गया। घर में दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान हप्पू ने पुलिस को भाई की हत्या की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में बीमारी से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें