उझानी में तैलिक,साहू, राठौर सम्मेलन में नगर विकास राज्यमंत्री का स्वागत करते सजातीय कार्यकर्ता।
उझानी। भारतीय तैलिक, साहू व राठौर सम्मेलन में नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर ने सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षिक रूप से मजबूती पर जोर देते हुए आपसी एकजुटता का आह्वान किया। समाज के लोगों को उनकी हिस्सेदारी के हिसाब से पहचान दिलानी है तो मजबूत होना पड़ेगा।
सजातीय सम्मेलन भगवान दास पैलेस में शाम करीब पांच बजे शुरू हुआ। नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर ने कहा कि तैलिक, राठौर और साहू समाज के लोगों की देश में आबादी करीब चार फीसदी है। यह संख्या कम नहीं है। एकता से ही समाज को नई दिशा प्रदान करने के लिए संघर्षशील लोगों को आगे आना होगा। सामाजिक और शैक्षिक स्तर पर भी पहचान कायम करनी होगी।
उन्होंने समाज के अन्य वर्गों की स्थिति पर भी चर्चा की। कहा कि राजनीति में पहचान तो उन लोगों भी है, जो संख्या बल में काफी कम हैं। तैलिक, साहू और राठौर समाज अपनी संख्या बल में उनसे अधिक होने के बाद भी उम्मीद के अनुरूप आगे नहीं बढ़ पाया।
नगर विकास राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। कहा, विकास और प्रदेश में कानून का राज स्थापित कराने में भाजपा सरकार का कोई तोड़ नहीं। इस दौरान रवेंद्र सिंह राठौर, महेश राठौर, पूनम राठौर, शिव मंगल राठौर, संजीव साहू, अनिल साहू आदि मौजूद रहे।