फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: रुपयों के लेनदेन को लेकर आपस में भिड़े जुआरी, एक ने दांतों से काट डाली दूसरे की नाक

Tue, 26 Oct 2021 10:34 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

दो जुआरियों के बीच विवाद हो गया। वह एक-दूसरे पर रुपये चोरी करने का आरोप लगा रहे थे। देखते ही देखते उनके बीच गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में शहर से सटे गांव भगवतीपुर में सोमवार रात दो जुआरियों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर मारपीट हो गई। इसी दौरान एक ने दूसरे की दांतों से नाक काट डाली और मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में सोमवार देर रात नगला घेर को जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान दो जुआरियों के बीच विवाद हो गया। वह एक-दूसरे पर रुपये चोरी करने का आरोप लगा रहे थे। देखते ही देखते उनके बीच गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। 

उन्होंने एक-दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान अवनेश नाम के युवक ने उदयवीर उर्फ बंदूका को जमीन पर गिरा लिया और दांतों से उसकी नाक काट डाली। इससे उसका चेहरा खून से लथपथ हो गया। 
विज्ञापन


आरोपी बंदूका को छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बंदूका को रात में ही मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। बाद में पुलिस ने आरोपी अवनेश समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें