फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उझानी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो छात्राएं घायल

विज्ञापन
सड़क हादसे में बच्चों के घायल होने के बाद मौके पर जुटे लोग। स्रोत: वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
उझानी। बेटियों को स्कूल पहुंचाने निकले बाइक सवार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार पिता के कोई खास चोट नहीं आई, लेकिन उनकी दोनों बेटियां घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने ट्रक को घेर लिया। लोगों ने चालक और हेल्पर को पुलिस के हवाले कर दिया। गया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार सुबह दिल्ली हाईवे पर गांव कुड़ानरसिंहपुर के पास हुआ। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रसूला निवासी ललित की बेटियां अंशिका (आठ) और माधवी (पांच) उझानी के स्कूल में पढ़ती हैं। ललित उन्हें स्कूल पहुंचाने के लिए घर से निकले। रास्ते में बाइक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पिता और दोनों पुत्रियां सड़क पर गिर पड़े। हादसे में अंशिका और माधवी घायल हो गईं। घायल दोनों छात्राओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्राथमिक उपचार कराया गया।
इसके अलावा बरेली-मथुरा हाईवे पर सोमवार शाम करीब छह बजे कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक सवार मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव ज्योरा पारवाला निवासी विपिन कुमार (20) पुत्र रामसिंह, प्रभा (25) पत्नी बादाम सिंह, संजय (19) पुत्र अहवरन और उनकी बहन अनुराधा (13) घायल हो गई। चारों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्राथमिक उपचार कराया गया। गंभीर रूप से घायल विपिन और प्रभा को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक कार को भगा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें