बदायूं में प्रेम विवाह से नाराज होकर दो साल पहले बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले दो भाइयों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश निधि ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव गौरामई निवासी फईम अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसने गांव की ही शिवली से प्रेम विवाह किया था। शिवली के परिवार वाले इस विवाह से खुश नहीं थे। उसके भाई धमकी देते थे कि जब भी मौका मिलेगा दोनों को जान से मार देंगे।