फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हमले में गंभीर रूप से घायल वृद्धा की मौत में दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। ढका घनश्यामपुर गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर कहासुनी से उपजी रंजिश में कुछ लोगों ने बांका, लाठी-डंडे व ईंट मारकर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में घायल राजकुमार की वृद्ध माता विलासो देवी (70 वर्ष) की बृहस्पतिवार रात उपचार के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने राजकुमार के पुत्र अंकुश की तहरीर पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

अंकुश ने पुलिस को बताया कि गांव के सुंदर लाल और उनके पिता की एक ही घर में रिश्तेदारी है। सुंदर लाल को शक था कि उनके पिता राजकुमार उसके खिलाफ रिश्तेदारों को उकसाते हैं। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर सुंदर लाल समेत उसकी पत्नी सुंदरी देवी, पुत्र आकाश, विकास और चंदन बांका, लाठी डंडा, ईंट आदि लेकर उनके घर में घुस आए और गालियां देने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने दादी बिलासो देवी, बहन रश्मि देवी, चाची सुनीता और चाचा अनंत कुमार को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बांका प्रहार से दादी विलासो देवी की हालत चिंताजनक हो गई।
विज्ञापन

अंकुश के अनुसार, सभी को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। दादी विलासो देवी की हालत खराब देख सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज की।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों के बारे में पुलिस सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें