फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दावत में न बुलाने पर युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी प्रधान का पति दबोचा

विज्ञापन
तिलहर के मोहनपुर में अवनीश की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीडिय
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। गांव मोहनपुर में बेटे के नामकरण की दावत में न बुलाने पर पिता अवनीश राठौर (24) की बृहस्पतिवार रात तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्राम प्रधान शीला के पति सुखदेव को हत्या के आरोप में अवनीश के परिजनों ने मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके से भागे उसके दो बेटों धीरेंद्र और धर्मेंद्र के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अवनीश के पिता साधूराम ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार रात घर अवनीश राठौर के बेटे के नामकरण संस्कार की दावत चल रही थी। रात करीब 11 बजे प्रधान शीला के पुत्र धर्मेंद्र वर्मा व धीरेंद्र वर्मा घर में घुस आए और महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर दोनों भाई गालियां देते हुए देख लेने की धमकी देकर घर से चले गए।
फिर करीब आधा घंटे बाद दोनों भाई अपने पिता सुखदेव के साथ मौके पर पहुंचे। सुखदेव ने अधिकारियों में अपनी अच्छी पहुंच बताते हए गालियां देना शुरू कर दीं। सुखदेव व धीरेंद्र के पास तमंचा और धर्मेंद्र के हाथ में चाकू था। विरोध करने पर धीरेंद्र व उसके भाई धर्मेंद्र ने अवनीश को पकड़ लिया। इसके बाद मेहमानों के सामने सुखदेव ने अवनीश के सीने पर तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन


आनन-फानन अवनीश को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टर ने परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिटाई से गंभीर रूप से घायल सुखदेव को उपचार के लिए बरेली रेफर किया गया है। साधूराम ने बताया कि लोगों के सहयोग से सुखदेव को घर के अंदर ही पकड़ लिया गया। जबकि उसके दोनों बेटे तमंचे से फायर करते हुए भाग गए।

जानकारी में आया है कि अवनीश ने गांव के प्रधान के पति को दावत में नहीं बुलाया था। इससे नाराज होकर उसने अवनीश को गोली मार दी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - राजेश द्विवेदी, एसपी

आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार से इन्कार, मनाती रही पुलिस
तिलहर (शाहजहांपुर)। तिलहर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में बृहस्पतिवार रात अवनीश राठौर की गोली मारकर हत्या के बाद शुक्रवार शाम को शव घर ले जाया गया। यहां परिजनों ने हत्यारोपी प्रधान के बेटों की गिरफ्तारी होने पर ही शव का अंतिम संस्कार करने की बात की। पुलिस परिजनों को मनाने में जुटी रही।
आरोप है कि नामकरण की दावत न देने से नाराज प्रधान के पति सुखदेव ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर अवनीश राठौर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने मुख्य आरोपी सुखदेव को मौके से पकड़ लिया, लेकिन उसके दोनों पुत्र भागने में सफल रहे।
शुक्रवार शाम पोस्टमॉर्टम के बाद घर लाए गए अवनीश के शव को देखकर परिजन बिलख पड़े। परिजनों ने शेष आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर शव का अंतिम संस्कार करने की बात की। कहा-जब तक फरार आरोपी धीरेंद्र व धर्मेंद्र नहीं पकड़े जाते, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
सीओ तिलहर ज्योति यादव कई थानों की पुलिस के साथ पहुंच गईं। मृतक के परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में तीन टीमों का गठन कर उनके संभावित ठिकानों व रिश्तेदारियों में दबिश दीं।

पलभर में चीख-पुकार में बदल गईं खुशियां...
अवनीश राठौर गोपालपुर में गल्ला गोदाम पर कंप्यूटर ऑपरेटर थे। पांच साल पूर्व ही उसकी शादी पीलीभीत जिले के करेली थाना क्षेत्र के मन्निया गांव निवासी सरिता देवी के साथ हुई थी। सरिता ने चार सितंबर को बेटे को जन्म दिया था। परिवार में खुशी का माहौल था। बेटे के नामकरण संस्कार पर अवनीश ने धूमधाम से दावत की, लेकिन अवनीश की हत्या से उसके परिवार की खुशियां छिन गईं। पलभर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। मंगलगीत की जगह चीख-पुकार मच गई। अवनीश के शव को देख उसकी पत्नी सरिता, मां सरोजनी, छोटा भाई रजनीश व बहन रीना राेते-रोते बेहाल हो गए। विधायक सलोना कुशवाहा ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया।

तीन गोलियां चलीं, एक अवनीश के सीने पर लगी
मृतक के भाई रजनीश ने बताया कि नामकरण की दावत में आते ही तीनों पिता-पुत्रों ने हमला कर दिया। पहला फायर भाई अवनीश की बगल से निकल गया। इसके बाद आरोपी दोनों भाइयों ने भाई अवनीश को पकड़ लिया। इसके बाद प्रधान के पति सुखदेव ने भाई के सीने पर गोली दाग दी। इसके बाद दोनों भाई अपने बचाव में फायर कर भाग गए।

बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती है आरोपी सुखदेव
अवनीश को गोली मारकर भाग रहे प्रधान के पति सुखदेव को परिजनों ने पकड़ लिया। तमंचा छीनकर उसकी जमकर पिटाई की। इस बीच पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पब्लिक और पीटती इससे पूर्व पुलिस ने आरोपी को गाड़ी में बैठाया और वहां से निकल गई। प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी सुखदेव को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तिलहर के मोहनपुर में अवनीश की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीडिय

तिलहर के मोहनपुर में अवनीश की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीडिय

तिलहर के मोहनपुर में अवनीश की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीडिय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें