फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: हर घर जल योजना के तहत बन रही पानी की टंकी के गड्ढे में डूबने से ढाई साल के बच्चे की मौत

Mon, 02 Oct 2023 03:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में हर घर जल योजना के तहत बन रही पानी की टंकी के गड्ढे में डूबकर मासूम बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, मासूम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में सोमवार सुबह ढाई वर्षीय बालक की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डालचंद का ढाई वर्षीय बेटा अनुज सोमवार सुबह घर के बाहर खेलने निकला था। उसके घर के सामने ही हर घर जल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है। टंकी परिसर में बड़ा सा गड्ढा खोदा गया है। उसमें पानी भरा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक गड्ढे के पास से जा रहा था, तभी पैर फिसलने से गड्ढे में गिर गया। उस दौरान मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। करीब एक घंटे बाद परिवार वालों ने बालक को तलाश किया तो बालक उस गड्ढे में उतराता हुआ मिला। बच्चे के शव को गड्ढे से निकाल लिया गया है। इसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों से जानकारी की। बच्चे की मौत से उसकी मां को रो-रोकर बुरा हाल था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें