देर रात जंगल में हुई मुठभेड़
एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि 25 मार्च की रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि लूट करने वाले बदमाश भवानीपुर खल्ली के जंगल में किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस पर एसओजी टीम के साथ थाना पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।
ये भी पढ़ें- Bareilly: दूसरे समुदाय के युवक पर जिस लड़की के अपहरण का आरोप... वह खुद पहुंची थाने, पुलिस से कही ये बात
घेराबंदी कर बदमाशों का पीछा किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। खुद को बचाते हुए पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी। उनको गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पुलिस कांस्टेवल कुलदीप भी गोली लगने से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
तमंचे और नकदी बरामद
पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम राहुल पुत्र लालाराम शर्मा व चरण पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम मेगरा थाना जुनावई जनपद संभल बताया। बदमाशों से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस, 160000 रुपये व एक बाइक हीरो एचएफ डीलक्स बरामद की है। बताया कि बदमाशों द्वारा कासगंज जिले में भी लूट की घटना की गई है। जहां मौके से उनका एक अन्य साथी पकड़ लिया गया था। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।