फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महेंद्र हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
महेंद्र हत्याकांड के आरोपी। स्त्रोत: पुलिस 
विज्ञापन
बिल्सी। रुपये के लेनदेन के विवाद में गांव गुधनी के दिव्यांग महेंद्र की दो दिन पहले हत्या कर दी गई थी। उनका शव गांव अकौली के जंगल में मिला था। मृतक के छोटे भाई दुर्विजय ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से आलाकत्ल बैसाखी और घटना में प्रयुक्त टेंपो भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महेंद्र की हत्या के मामले में उसके छोटे भाई दुर्विजय ने ग्राम सिरसोल पट्टी कुंवर सहाय निवासी चोब सिंह उर्फ मनोज और गुधनी निवासी रूपराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को सिरसोल चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से आलाकत्ल मृतक की बैसाखी और घटना में प्रयुक्त एक टेंपो बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें