फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा से मनाया तुलसी पूजन दिवस

विज्ञापन
कोटरा बाबा धाम पर तुलसी पूजन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली। वजीरगंज स्थित कोटरा बाबा धाम पर तुलसी पूजन दिवस धूमधाम से मनाया गया। बरेली से पधारे स्वामी ब्रह्मस्वरूप जी महाराज ने ग्रामीणों की उपस्थिति में सामूहिक तुलसी पूजन किया। वहीं वृंदावन से आए रामानुजदास ने ग्रामीणों को तुलसी जी के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

कोटरा बाबा धाम पर चतुर्थ भव्य तुलसी पूजन दिवस का आयोजन विधिविधान से हुआ। बरेली और वृंदावन से आए आचार्यों ने तुलसी पूजन कराने के बाद सभी ग्रामीणों के साथ आरती की। वृंदावन से आए अनंताचार्य रामानुजदास ने कहा कि तुलसी केवल एक पौधा नहीं है बल्कि अत्यंत उपयोगी औषधि के साथ-साथ संपूर्ण धरा के लिए वरदान है। आचार्य ने बताया कि तुलसी पांच प्रकार की होती हैं, लेकिन अपने क्षेत्र में प्राया रामा और श्यामा तुलसी बहुतायत में पाई जाती हैं। वहीं बरेली से आए आचार्य ब्रह्मस्वरूप महाराज ने कहा कि वैसे तो तुलसी जी का पूजन हर सनातनी हर दिन करता है लेकिन 25 दिसंबर को तुलसी जी का विशेष पूजन किया जाता है।
मुख्य आयोजक देवेश शंखधार ने कहा कि हमें ऐसे धार्मिक आयोजनों में अपने पूरे परिवार के साथ सम्मिलित होना चाहिए। पुजारी अरुण मिश्रा एवं शिवओम शंखधार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अमित पाठक, राजेश सिंह, वीरेश दीक्षित, देवपाल यादव, प्रदीप चौहान, शीलू मिश्रा, प्रधान राजकुमार मौर्य, प्रदीप शर्मा, प्रेमपाल यादव, उमा रानी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें