फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्यूशन टीचर के भाई ने प्रेमजाल में फंसाकर छात्रा से बनाए संबंध... गर्भवती होने पर किया घिनौना काम

Wed, 25 Oct 2023 08:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप छात्रा के ट्यूशन टीचर के भाई पर लगा है। छात्रा के साथ आरोपी ने शारीरिक संबंध भी बनाए। छात्रा जब गर्भवती हुई तो उसे गोली खिला दी। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में कक्षा नौ की छात्रा से एक युवक ने झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बना लिए। छात्रा के चार माह की गर्भवती हो जाने पर आरोपी उसे सोमवार को चंदौसी ले गया और कोई गोली खिला दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मंगलवार देर शाम तक जब रक्तस्राव नहीं रुका तो परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। 
विज्ञापन


सूचना पर सीओ और एसओ पहुंच गए। परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। परिवार वालों का कहना है कि छात्रा एक युवक की बहन से ट्यूशन पढ़ती थी। इसी दौरान युवक ने उसे झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक ने छात्रा के साथ कई बार संबंध बनाए। 

इससे छात्रा गर्भवती हो गई। चार माह का गर्भ हो जाने के बाद भी परिवार वालों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सोमवार सुबह छात्रा ट्यूशन पढ़ने गई तो युवक उसे चंदौसी ले गया। वहां एक मेडिकल स्टोर से गर्भपात कराने वाली गोली लेकर खिला दी। शाम को आरोपी उसे घर छोड़ गया। मंगलवार शाम तक जब छात्रा का रक्तस्राव नहीं रुका तो उसकी हालत बिगड़ गई। 
विज्ञापन

परिवार वाले भी उसकी हालत देखकर हैरान रह गए। जब घरवालों ने छात्रा से सख्ती से पूछा तो उसने सब कुछ सच-सच बता दिया। इस पर परिवार वालों ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। 
 
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम एसओ वेदपाल सिंह और बाद में सीओ सुनील कुमार व एसपी देहात अजय प्रताप सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने छात्रा से मामले की जानकारी ली और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। छात्रा के पिता ने उसके खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें