फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मलगांव के पास रेलवे फाटक पर फंसा ट्रक, दो घंटे तक रोकी गईं लालकुंआ पैंसेजर समेत तीन ट्रेनें

Wed, 30 Jul 2025 05:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बरेली से बदायूं जा रहा ट्रक मलगांव रेलवे फाटक पर फंस गया। बताया गया कि सड़क से उतरने से उसका पहिया मिट्टी में धंस गया। रेलवे फाटक पर ट्रक फंसने से करीब दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। क्रेन से ट्रक हटाया गया तो यातायात शुरू हो सका। 
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसा ट्रक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिनावर क्षेत्र में मलगांव फाटक पर बुधवार सुबह करीब छह बजे एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पटरी के पास जाकर फंस गया। गनीमत रही कि इससे कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन सूचना मिलते ही रेलवे के अफसरों में खलबली मच गई। अधिकारी मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस भी पहुंची और ट्रक हटाने के लिए क्रेन मंगवाई गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया। इस बीच घटपुरी पर मालगाड़ी को, बदायूं स्टेशन व उझानी स्टेशन पर कासगंज लालकुंआ ट्रेन को रोका गया। दो घंटे बाद ट्रेनों को रवाना किया जा सका।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बरेली से माल लोड कर ट्रक बदायूं आ रहा था। मलगांव फाटक के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया और रेल पटरी में अगला हिस्सा फंस गया। रेलकर्मियों ने अपने अफसरों को जानकारी दी तो कासगंज से बरेली जा रही ट्रेन को करीब 6.05 बजे बदायूं स्टेशन पर ही रोक दिया गया। सात बजे बरेली से कासगंज जा रही मालगाड़ी को घटपुरी स्टेशन पर रोक दिया गया। 7.20 बजे कासगंज लालकुंआ पैसेंजर ट्रेन को उझानी स्टेशन पर रोककर ट्रक को हटवाने में रेलवे कर्मी व पुलिस लग गई। क्रेन से करीब दो घंटे में ट्रक को हटाया गया। 

यह भी पढ़ें- UP: सात गोलियां खाकर भी न डिगे, अब कान पकड़कर उठक-बैठक... बेहद गरीब परिवार में जन्मे चर्चित IAS रिंकू की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे तक रेलवे फाटक के दोनों तरफ जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दो घंटे के बाद यातायात सुचारू हो सका। इसके बाद ट्रेनों को निकाला गया। करीब दो घंटे तक यात्री ट्रेन में परेशान रहे। स्टेशन मास्टर अफसर हुसैन ने बताया कि ट्रक रेल पटरी में जाकर घुस गया था, जिससे ट्रेनों को रोकना पड़ा। ट्रक को पुलिस व लोगों की मदद से हटवाकर आवागमन सुचारू करा दिया गया था। इस दौरान करीब दो घंटे यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें