बदायूं। दो बच्चों की मौत के मामले में डीएम अवनीश राय ने जिला बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह को जांच कमेटी बनाते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। सावन व कांवड़ को ध्यान में रखते हुए डीएम ने स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके सोमवार को स्कूल खोला गया था।
सहसवान क्षेत्र के सिलहरी गांव के पास अवकाश के दिन खुले एक स्कूल की वजह से दो बच्चों की मौत के मामले ने प्रशासन को सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि स्कूल के संचालन में यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच समिति पूरे घटनाक्रम की तह तक पड़ताल करें कि स्कूल अवकाश के दिन क्यों और किसकी अनुमति से खोला गया था। साथ ही सुरक्षा मानकों का कितना पालन किया गया। बीएसए को निर्देशित किया गया है कि रिपोर्ट जल्द ही दें। बीएसए के निर्देश पर बीईओ ने स्कूल प्रशासन को नोटिस जारी किया है। डीएम अवनीश रॉय ने बताया कि घटना बेहद दुखद है। इसकी विस्तृत जांच करने के निर्देश बीएसए को दिए गए हैं।