सीओ बोले- हंगामा करने वालों पर दर्ज होगी रिपोर्ट
कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोंकझोक हो गई। सीओ ने हंगामा करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही, जिससे कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। काफी देर तक हाईवे पर हंगामा होता रहा। सीओ की सख्ती के बाद कार्यकर्ता वहां से चले गए।
सीओ केके तिवारी ने कहा कि डॉक्टर बुलाकर गोवंशों को रात में ही परीक्षण कराने के बाद दफन करा दिया गया। कुछ शरारती तत्व मामले को तूल देने के लिए मौके पर पहुंचे। हंगामा करने की कोशिश की। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी। ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था, जिसके नीचे दबकर गोवंशों की मौत हो गई थी।