उत्साहित छात्राओं ने शूट कराया ग्रुप फोटो, बोलीं- हम हैं अपराजेय
अपराजिता कार्यक्रम के समापन के बाद छात्राओं में खास उत्साह दिखा। संवाद के दौरान जिन छात्राओं ने चिकित्साधिकारी डॉ. आकांक्षा निधि से बात की, उनके साथ अन्य छात्राओं ने कॉलेज परिसर में ग्रुप फोटो शूट कराया। खुद को अपराजेय बताते हुए उन्होंने परिवार के साथ भी जानकारियां शेयर करने का संकल्प लिया। वह इसी संकल्प के साथ घर लौटीं कि खुद को हर स्तर पर सक्षम साबित करेंगी।