कछला। पति और बहुओं से परेशान होकर एक महिला शनिवार को दोपहर बाद कछला गंगा घाट पर पहुंच गई। वह डूबने के लिए गहरे पानी की ओर जा रही थी। यह देख वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने गोताखोरों की मदद से उसको बचा लिया।
कासगंज की एक कालाेनी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि पति उसके साथ मारपीट करता है। बहुएं भी प्रताड़ित करती हैं। बेटे भी उसका साथ नहीं दे रहे हैं। इसलिए वह अपनी जीवन लीला समाप्त करने कछला गंगा घाट आई है। उसके मायके में माता-पिता और भाई कोई नहीं है। पुलिस ने उसे रोककर काफी देर तक समझाया और घर का पूरा पता लेकर उसके पति को फोन कर दिया। पति भी पुलिस चौकी पर पहुंच गया। देर शाम तक दोनों को पुलिस समझाती रही है। संवाद