फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक साल से टनकपुर के लिए परमिट नहीं ले सका परिवहन निगम

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। उत्तराखंड के टनकपुर के लिए बस सेवा का परमिट एक साल भी परिवहन निगम नहीं ले सका है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों को टनकपुर की बस पकड़ने के लिए बरेली जाना पड़ता है।
विज्ञापन

बदायूं से टनकपुर के लिए परमिट न होने के कारण 25 जून 2024 को रोडवेज की बस सेवा बंद कर दी गई। बरेली समेत कई जिलों से उत्तराखंड के लिए बस का परमिट है, लेकिन बदायूं डिपो को एक साल में परमिट नहीं मिला है। परमिट के लिए प्रयास नहीं किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, करीब दो साल पहले परिवहन निगम ने विभाग से एक साल का परमिट लेकर टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की थी। वैधता खत्म हो जाने के कारण बस सेवा बंद करनी पड़ी। इससे बदायूं से टनकपुर, पीलीभीत, खटीमा, वनबसा आदि स्थानों पर जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। पूर्णागिरी जाने के लिए टनकपुर होकर जाना होता है। वहां के लिए बदायूं से श्रद्धालु जाते हैं।

कमठेना के कामेश ने बताया कि वह खटीमा में परिवार के साथ रहकर नौकरी करते हैं। गांव आए तो लौटकर जा रहे हैं। यहां से सीधी बस सेवा नहीं है। हर बार टुकडों में ही यात्रा करनी पड़ती है। जिससे रुपये व समय दोनों ही बर्बाद होता है। घंघोसी के आजाद सिंह ने बताया कि वनबसा में ठेकेदारी करते हैं। लौटकर परिवार के साथ जा रहे हैं। बरेली जाने को बस का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोट,
- कुछ समय पहले ही बदायूं आया हूं। कांवड़ यात्रा के बाद परमिट के लिए प्रयास किया जाएगा। जल्द ही टनकपुर बस सेवा शुरू कराई जाएगी। फिलहाल टनकपुर व उत्तराखंड के लिए कोई बस नहीं है। - राजेश पाठक, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें