फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से पुल पार आठ घंटे तक हाईवे पर आवागमन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी/कछला (बदायूं)। सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की आवाजाही से बरेली-मथुरा हाईवे पर करीब आठ घंटे जाम लगा रहा। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई बाइक सवार गांव के रास्तों से निकले। इस दौरान श्रद्धालुओं से लेकर हाईवे से गुजरने वालों ने काफी सांसत झेली। पुलिस जाम को खत्म कराने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने का अनुमान तो पुलिस को भी था। लेकिन पड़ोसी जिले की पुलिस ने गंगा पुल पार इलाके में बरेली-मथुरा हाईवे पर भारी वाहनों को नहीं रोकने से आवागमन में अवरोध पैदा हो गया। इसका असर सोमवार तड़के ही नजर आने लगा। कासगंज जिले की नगरिया चौकी से लेकर कछला तक वाहनों की कतारें लग र्गइं। इससे बरेली-मथुरा हाईवे पर करीब आठ घंटे तक जाम लगा रहा। बाइक सवारों को गांवों के रास्ते कासगंज की तरफ आना-जाना पड़ा। भारी वाहन और रोडवेज बसें पूर्वाह्न तक जाम में फंसी रहीं।
बरेली-मथुरा हाईवे पर कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के इलाके से गंगाघाट के पास तक जाम की शुरुआत सोमवार तड़के करीब तीन बजे हो गई। सुबह में नौ बजे के करीब तो जाम से पूरी तरह से आवागमन ठप हो गया। इसकी भनक लगते ही कछला चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने सोरों कोतवाली पुलिस से संपर्क कर सहयोग मांगा। सोरों कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस चुके थे। कछला गंगाघाट पर तैनात पुलिस फोर्स ने बदायूं जिले की ओर से कासगंज के रास्ते मथुरा, आगरा और अलीगढ़ जाने वाले अधिकतर वाहनों को बितरोई के पास ही रोक लिया। सीओ गजेंद्र सिंह क्षेत्रिय भी कछला पहुंच गए। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को बुलाकर जाम खुलवाने के लगाया। इस दौरान श्रद्धालुओं के वाहनों को ही घाट तक आने-जाने दिया गया। श्रद्धालुओं में कासगंज निवासी हरीओम और प्रेमपाल ने बताया कि पुलिस ने तड़के ही ऐसा कर लिया होता तो नगरिया के पास से जाम की शुरुआत नहीं हो पाती। दोपहर 12 बजे तक आवागमन सुचारू हो सका लेकिन करीब आठ घंटे तक वाहनों में मौजूद सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कासगंज जिले की सीमा में बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगने की वजह से इस तरफ भी आवागमन में दिक्कत हुई। पुलिस कर्मियों ने मशक्कत कर आवागमन सुचारू करा दिया। तीन-चार घंटे ही जाम था। घाट के पास ही पार्किंग की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

- विशाल प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक उझानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें