फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के शव का अंतिम संस्कार कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक इलाके में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। महिला के शव का अंतिम संस्कार कर लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्राली बैलगाड़ी को बचाने के चक्कर में खाई में पलट गई। हादसे में तीन की मौत हो गई। जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। इनमें एक व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो वहीं अन्य घायलों का स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम कचौरा निवासी माया देवी पत्नी कृपाल सिंह का सोमवार सुबह अचानक निधन हो गया था। गांव के तमाम लोग और रिश्तेदार उनके घर पहुंचे थे। दोपहर में परिवार वाले शव को कादरचौक इलाके में स्थित गंगा घाट पर ले गए। शाम के समय लोग ट्रैक्टर-ट्राली से घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राली निर्वतमान प्रधान चिरौंजीलाल का था। वह प्रधान पद के उम्मीदवार भी हैं। इसमें करीब 25 लोग सवार थे। बताते हैं कि कादरचौक इलाके गंगपुर गांव के नजदीक पहुंचने पर अचानक एक बैलगाड़ी को बचाने के चक्कर में चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की। इसी प्रयास में ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खाई में पलट गई। इसमें दबकर मनुआ नगला निवासी सोमवीर (65) की मौके पर मौत हो गई। जबकि मनुआ नगला के सुरेश (55) पुत्र बेनीराम और कचौरा के रवि अहमद (60) पुत्र सुल्तान को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
हादसे में घायल खूब सिंह (50) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा कचौरा निवासी रामवीर पुत्र रामदीन, जसवीर पुत्र राम सिंह, प्रमोद पुत्र श्रीपाल, भूरे पुत्र राम सिंह, अनोखेलाल पुत्र नेक्सू लाल, ओमकार पुत्र सुंदर सिंह, रतनपाल पुत्र बलवीर और लाल सिंह को कादरचौक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें