फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धरना-प्रदर्शन के बाद लगा जाम

विज्ञापन
भामाशाह चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बांग्लादेश के खिलाफ धरना-प्रदर्शन खत्म होने के बाद बुधवार अपराह्न करीब दो बजे शहर के अधिकांश चौराहों पर जाम लग गया। इंद्रा चौक, भामाशाह चौक, आंबेडकर पार्क समेत शहर के मुख्य बाजार में भारी जाम रहा। यातायात पुलिस जाम खुलवाने के लिए जूझती रही।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था ठीक रहे इसके लिए जनसभा व धरना-प्रदर्शन में आने वाले वाहनों के लिए चार पार्किंग स्थल बनाए गए थे। बुधवार सुबह ही पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था। अपराह्न करीब दो बजे धरना-प्रदर्शन खत्म होने पर जब सारे वाहन एक साथ निकले तो शहर के चौराहों पर जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस करीब एक घंटे तक जूझती रही। इसके बाद तीन बजे करीब हालात सामान्य हुए।


बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने लोग बड़ी संख्या में आए थे। अधिक वाहन आने की वजह से कुछ जगह जाम जैसी स्थिति बन गई। वहां तत्काल जाम खुलवा दिया गया। शहर में कहीं भी जाम नहीं लगने दिया गया। - आरएल राजपूत, प्रभारी यातायात

भामाशाह चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें