फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सोत नदी के पुल पर यातायात प्रतिबंधित, फिर भी जान जोखिम में डालकर गुजर रहे बाइक सवार

Fri, 06 Dec 2024 06:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में सुरक्षा के दृष्टि से सोत नदी के पुल को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसके बावजूद बाइक सवार लोग पुल से गुजर रहे हैं। 
विज्ञापन
रोक के बावजूद पुल से गुजर रहे बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली में सोत नदी पर भारी वाहनों से लेकर बाइकों तक का आना-जाना प्रशासन ने बंद कर दिया है। दोनों ओर संकेतक के साथ ही रास्ता काटकर बंद किया गया है। वहीं, लोगों ने मिट्टी डालकर पत्थर हटाकर रास्ता बना लिया और बाइक लेकर जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त पुल पर चल रहे हैं। यह लापरवाही हादसे का सबब बन सकती है। 

विज्ञापन


सोत नदी के पुल को बृहस्पतिवार रात से यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया। अब तक इस पुल से छोटे वाहनों का आवागमन जारी था। छोटे वाहनों की आड़ में पुल से भारी वाहन भी बेरोकटोक गुजर रहे थे। ऐसे में हादसे की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया। विभाग द्वारा खोदी गई सड़क पर पत्थर व मिट्टी डाल दी गई है। लोगों ने गहरे गड्डों में पत्थर डालकर बाइक निकालने का रास्ता बना लिया गया है। शुक्रवार को दिन भर बाइक सवार बेरोकटोक दौड़ते नजर आए।

ये भी पढ़ें- 'आपके फोन से पोर्नोग्राफी...': साइबर ठग ने एसपी बनकर धमकाया, बरेली की साहसी छात्रा ने दिया करारा जवाब
विज्ञापन


पुल बंद करने की वजह 
बिसौली से बिल्सी, इस्लामनगर और सहसवान को जोड़ने वाले मार्ग पर रानेट चौराहे के पास पुल है। पुल 50 साल से ज्यादा पुराना हो चुका है। पुल शाहबाद-कछला राजमार्ग-109 से भी जुड़ा है। 14 अक्तूबर 2023 में भारी वाहनों के लिए प्रवेश बंद कर दिया गया था, लेकिन छोटे वाहनों की आड़ में बड़े वाहन भी बेरोकटोक पुल से निकलने लगे। 

विज्ञापन

दातागंज हादसे के बाद शासन ने फटकार लगाई तो इस पुल की भी लोक निर्माण विभाग को इसकी सुध आई और रातों-रात इस पर आवागमन बंद करने का फरमान सुना दिया गया। विभाग की लापरवाही के चलते एक साल बीत जाने के बाद भी पुल बनवाने की प्रक्रिया तक पूरी नहीं की जा सकी। अब जब कार्रवाई पर आई तो इसे बंद कर करीब 50 हजार लोगों को एकदम प्रभावित कर दिया। 

50 से अधिक गांव प्रभावित
बिसौली क्षेत्र के 50 से अधिक ऐसे गांव हैं जो पुल बंद होने सीधे प्रभावित हो रहे हैं। इन लोगों को बिसौली की जगह बिल्सी या फिर इस्लामनगर व सहसवान जाकर जरूरत का सामान खरीदना होगा। चार किलोमीटर दूर बिसौली पहुंचने में 18 से 20 किलोमीटर का फेर लगाना होगा। गांव करीब 20 बिल्सी रोड के हैं तो 20 इस्लामनगर तथा 10 सहसवान रोड़ के भी शामिल हैं जो प्रभावित हुए हैं। 

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन देवपाल सिंह ने बताया कि पुल से आना-जाना पूरी तरह से बंद है। अगर बाइक सवार पुल पर रास्ता बनाकर निकल रहे हैं तो गलत है। पुलिस प्रशासन को इससे अवगत कराया जाएगा जिससे पुलिस को लगाकर बाइकों को रोका जा सके। यह पुल अब यातायात के लिए उपयुक्त नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें