दातागंज हादसे के बाद शासन ने फटकार लगाई तो इस पुल की भी लोक निर्माण विभाग को इसकी सुध आई और रातों-रात इस पर आवागमन बंद करने का फरमान सुना दिया गया। विभाग की लापरवाही के चलते एक साल बीत जाने के बाद भी पुल बनवाने की प्रक्रिया तक पूरी नहीं की जा सकी। अब जब कार्रवाई पर आई तो इसे बंद कर करीब 50 हजार लोगों को एकदम प्रभावित कर दिया।
50 से अधिक गांव प्रभावित
बिसौली क्षेत्र के 50 से अधिक ऐसे गांव हैं जो पुल बंद होने सीधे प्रभावित हो रहे हैं। इन लोगों को बिसौली की जगह बिल्सी या फिर इस्लामनगर व सहसवान जाकर जरूरत का सामान खरीदना होगा। चार किलोमीटर दूर बिसौली पहुंचने में 18 से 20 किलोमीटर का फेर लगाना होगा। गांव करीब 20 बिल्सी रोड के हैं तो 20 इस्लामनगर तथा 10 सहसवान रोड़ के भी शामिल हैं जो प्रभावित हुए हैं।
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन देवपाल सिंह ने बताया कि पुल से आना-जाना पूरी तरह से बंद है। अगर बाइक सवार पुल पर रास्ता बनाकर निकल रहे हैं तो गलत है। पुलिस प्रशासन को इससे अवगत कराया जाएगा जिससे पुलिस को लगाकर बाइकों को रोका जा सके। यह पुल अब यातायात के लिए उपयुक्त नहीं है।