बदायूं। चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय परिसर में बस, ट्रक, ऑटो, ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ आम जनमानस को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन सुहेल अहमद ने कहा कि लोगों को यातायात के नियमों का हमेशा ही पालन करना चाहिए। एआरटीओ प्रशासन रामवचन गुप्ता ने दोपाहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने की नसीहत दी। यातायात निरीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर यात्री कर अधिकारी रमेश चंद्र प्रजापति भी मौजूद रहे। संवाद