फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 29 Oct 2026 12:06 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हुए हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। रास्ते में ट्रैक्टर से उसे टक्कर लग गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल जा रही छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा खंडुवा गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


कुबरी गांव निवासी सोपाली की 12 वर्षीय पुत्री प्रियंका खंडुवा गांव स्थित सुधारानी मॉडल पब्लिक स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी। परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह रोजाना की तरह साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। जैसे ही खंडुवा गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छात्रा की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी उदयवीर सिंह पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। 

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, मजदूरी कर लौट रहे थे दोनों
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस हादसे के संबंध में जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि घटनास्थल पर जांच की गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। छात्रा के परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें