फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरतपुर में लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चार दबे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया शाहपुर के मझरा पिंजरा में बुधवार रात एक लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। लकड़ी से दबकर सड़क किनारे अलाव पर हाथ सेंक रहे डालचंद की मौत हो गई। जबकि उनके भाई और दो भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। डालचंद के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार रात करीब आठ बजे हुआ। उस दौरान हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया शाहपुर के मझरा पिंजरा निवासी डालचंद (50), उनके भाई नेत्रपाल (40), भतीजा नीवन (15) और बदन सिंह (14) पुत्रगण नेत्रपाल सड़क किनारे बैठे अलाव पर हाथ सेंक रहे थे। तभी हजरतपुर की ओर से लकड़ी भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आई। वह सड़क किनारे बिजली के खंभे को टक्कर मारती हुई पलट गई। इससे चारों लोग लकड़ी से दब गए। ये देखकर गांव के लोग दौड़ पड़े लेकिन तब तक ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर लकड़ी हटाकर चारों को निकाला। इसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर एसआई मूलचंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने डालचंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। अभी उसके ड्राइवर का पता नहीं चला है। हादसे में घायलों की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें