फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अलापुर में ट्रैक्टर-डीएसएम में भिड़ंत, सात लोग घायल

विज्ञापन
अलापुर में हादसे में क्षतिग्रस्त डीसीएम और ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
अलापुर। अलापुर क्षेत्र में ट्रैक्टर और डीसीएम की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जनपद शाहजहांपुर थाना परौर के गांव हरनोखा निवासी पप्पू उर्फ प्रतिपाल, सुंदरलाल, संजीव कुमार, इत्पेंद्र अपने-अपने धान ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर म्याऊं की बाजार में बेचने जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे जैसे ही वह अलापुर थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी मंदिर के पास पहुंचे सामने से आ रही डीसीएम से उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा गई।
हादसे में ट्रैक्टर सवार किसानों के अलावा चालक मंजीत और परिचालक लाखन निवासी उझानी घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम के साथ ही ट्रैक्टर तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार सभी लोग खून से लथपथ हो गए। धान की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क से हटावाया। अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें