फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ड्रोन से की जाएगी शहर से देहात तक की निगरानी

विज्ञापन
अलापुर में गली में ड्रोन उड़ाकर निगरानी करती पुलिस। स्रोत पुलिस ​विभाग
विज्ञापन
बदायूं। संभल की घटना के बाद जिले के संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर भी सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मिश्रित आबादी वाले आरिफपुर नवादा, खेडा बुजुर्ग में ड्रोन कैमरों से निगरानी व चेकिंग की गई। कोतवाली पुलिस द्वारा संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। बिनावर पुलिस द्वारा कस्बा बिनावर के मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।
स्थानीय घरों की छतों को चेक किया गया। वहीं दातागंज व अलापुर में पुलिस द्वारा दातागंज के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों मे ड्रोन कैमरों द्वारा निगरानी की गई। पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरों की सहायता से पूर्व से जिन घरों पर आपत्तिजनक वस्तु जमा मिली थीं, उनको हटवाया गया। इसके अलावा शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए शहर से लेकर देहात तक अलर्ट जारी किया गया है। मस्जिदों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। मस्जिदों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। ड्रोन की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें