फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आज प्रधानमंत्री करेंगे उझानी रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण

विज्ञापन
उझानी में वर्चुअल लोकार्पण से पहले तैयारियां करते रेलवे के कर्मचारी और मजदूर। संवाद
विज्ञापन
उझानी। अमृत योजना के अंतर्गत 3.60 करोड़ रुपये से उझानी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे इसका वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। उसके लिए तैयारियों पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

स्टेशन के कायाकल्प का काम करीब डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था। इसके तहत प्लेटफार्म का उच्चीकरण, आधुनिक टॉयलेट, पार्किंग, पेयजल, प्रकाश, प्रतीक्षालय, टिकट आरक्षण भवन बनाए गए। प्रवेश और निकास द्वार का सौंदर्यीकरण किया गया। इस पर 3.60 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। लोकार्पण से दो दिन पहले डीआरएम वीणा सिन्हा निर्माण कार्य को परख चुकी हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
-

केंद्रीय राज्यमंत्री रखेंगे इंडोर बैडमिंटन कोर्ट की नींव
- उझानी में महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर इंडोर बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण के लिए पिछले दिनों मंजूरी मिली थी। इसका इलाके के खिलाड़ियों को बैडमिंटन खेलने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि करीब 35 लाख रुपये की लागत से बैडमिंटन कोर्ट की नींव केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा बृहस्पतिवार शाम चार बजे रखेंगे। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें