फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जरीफपुर गढ़िया में बनेगा राजकीय हाई स्कूल, मिली जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। क्षेत्र के गांव जरीफपुर गढि़या में राजकीय हाई स्कूल का निर्माण होना है। उसके लिए सहसवान तहसील की टीम ने गांव में जमीन चिह्नित कर फाइल डीएम को भेज दी है। अब वहां से आगे की कार्रवाई होगी। इसके बनने से छात्रों को पढ़ाई के लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

सहसवान क्षेत्र के जरीफपुर गढि़या सहित आसपास के गांव में राजकीय हाईस्कूल न होने की वजह से छात्राें को कई किमी दूर पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से हाईस्कूल बनवाने की मांग की थी। फिर डीआईओएस ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इस पर शासन से 1.32 करोड़ रुपये मंजूर कर दिया गया हैं। अब एसडीएम ने जरीफपुर गढि़या में जमीन चिन्हित कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। शासन से विद्यालय निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें