फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज
विज्ञापन

बदायूं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई से बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी है।
विज्ञापन

इच्छुक आवेदक hajcommittee.gov.in व हज सुविधा एप पर आवेदन कर सकते हैं। पासपोर्ट न होने पर तत्काल पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क करें। हज यात्रियों का डिजिटल कुर्रा 30 जुलाई को मुंबई में होगा। चयनितों की सूची वेबसाइट और एसएमएस से जारी होगी। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त तक 1,52,300 रुपये अग्रिम जमा करने होंगे। आवेदन के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, पासपोर्ट, पता प्रमाण, बैंक पासबुक अपलोड करें। फार्म का प्रिंटआउट लखनऊ हज हाउस में जमा करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें