फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्नातक में प्रवेश लेने का आज अंतिम मौका

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में काउंसलिंग कराते छात्र-छात्राएं।स्रोत:संस्थान
विज्ञापन
बदायूं। स्नातक में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को अंतिम मौका है। विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय मेरिट सूची में शामिल वे सभी अभ्यर्थी, जो किसी कारणवश अब तक प्रवेश नहीं ले पाए हैं मंगलवार को कॉलेज पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। प्रवेश मेरिट के आधार पर ही दिया जाएगा। इसलिए सभी पात्र विद्यार्थी अपने मूल अभिलेखों के साथ ही उपस्थित हों।
कॉलेज प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि यह छात्र-छात्राओं के लिए आखिरी अवसर है। यदि निर्धारित समय तक प्रवेश नहीं लिया गया, तो सीटें समाप्त मान ली जाएंगी। कॉलेज प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कोई नई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। केवल पूर्व में चयनित विद्यार्थियों को ही अवसर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें