फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट से जोड़े जाएं तहसील के सभी कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर आयुक्त न्यायिक अरुण कुमार द्विवेदी ने शनिवार को तहसील का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यालयों में जाकर अधिकारियों-कर्मचारियों से इंटरनेट से हो रहे कार्यों के विषय में विस्तार से जानकारी ली। चेताया किसी भी कार्य में ढिलाई नहीं बरती जाए। दोपहर करीब तीन बजे तहसील मुख्यालय पर पंहुचने पर तहसील के अधिकारियों-कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।  
विज्ञापन

अपर आयुक्त श्री द्विवेदी ने सबसे पहले उपजिला मजिस्ट्रेट कोर्ट को देखा। उन्होंने एसडीएम विधान जायसवाल एवं पेशकार श्यामवीर सिंह से कोर्ट की फाइलों के संबंध में जानकारी ली। इंटरनेट के विषय में अधिक जानकारी ली। कहा कि तहसील के हर पटल को इंटरनेट के जरिए जल्द जोड़ दिया जाए ताकि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य तेजी से हो सके। नेट से कार्य होने से लोगों के साथ ही तहसील कर्मचारियों-अधिकारियों को उसका लाभ मिलेगा।
एसडीएम ने अपर आयुक्त को बताया कि लगभग सभी कार्य इंटरनेट का हो चुका है जो कुछ बचा है वो भी जल्द पूरा हो जाएगा।  इसके बाद वह तहसीलदार कोर्ट पहुंचे। जहां तहसीलदार तेजपाल सिंह चौहान और पेशकार भूपेंद्र सिंह से भी कोर्ट में लंबित मुकदमों के विषय में जानकारी ली। अपर आयुक्त ने मुकदमों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने रजिस्टर कानूनगो, संग्रह, नाजिर नजारत, मालखाना तथा पूर्ति कार्यालय का निरीक्षण किया। मालखाने में कबाड़ मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उसे निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ एसडीएम, तहसीलदार,नायब तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, रजिस्ट्रार कानूनगो उदयवीर सिंह आदि थे। अपर आयुक्त के औचक निरीक्षण से तहसील कर्मचारियों-अधिकारियों में पूरे समय खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें