फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टाइगर निंजा से सुपर किंग को 80 रनों से हराया

विज्ञापन
विकास चौहान को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद - फोटो : पार्टी।
विज्ञापन
कछला। पंजाब नेशनल बैंक के निकट स्थित मैदान पर हुए टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को टाइगर निंजा क्लब ने सुपर किंग क्लब को 80 रन से हराया।
विज्ञापन

टाइगर निंजा के कप्तान विकास चौहान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में चार विकेट खोकर 178 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसमें विकास चौहान ने 39 गेंदों पर 122, अर्जुन सिंह ने पांच, आर्येेंद्र सिंह ने सात और अंकित पाल ने चार रन बनाए। वहीं सुपर किंग की ओर से गेंदबाजी करते हुए बब्लू राजपूत ने दो, ललित ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

इसके बाद 179 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी सुपर किंग की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के तीन खिलाड़ी 10 ओवर खेल कर मात्र 98 रनों के स्कोर ही बना सके। इसमें बब्लू राजपूत ने 15, आकाश कुमार ने 45, ललित गौड़ ने 24 रन बनाए। वहीं टाइगर निंजा की ओर से गेंदबाजी करते हुए विकास ने एक विकेट लिया और दो खिलाड़ी रन आउट हुए। इस प्रकार टाइगर निंजा को 80 रनों से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विकास चौहान को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर विवेक कुमार, अशोक कुमार, नीरज शर्मा, शैलेष कुमार, सभासद वीरेन्द्र कश्यप, राजेश वाल्मीकि, लक्ष्मण कश्यप, प्रदीप कुमार शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें