फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में भीषण हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, हाईवे पर बिखरे शव

Mon, 07 Sep 2026 10:52 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुड़िया सेंडोला के पास सोमवार रात रोडवेज बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मुड़िया सेंडोला के पास सोमवार रात रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक रोडवेज बस मौके पर छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली चौकी के गांव भटौल निवासी नितिन, सचिन, विशाल के रूप में हुई। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तीनों युवकों के शव सड़क पर बिखरे पड़े होने के कारण कुछ ही देर में हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहनों व अन्य अवरोधों को हटाकर यातायात सुचारु कराया।

बीए का छात्र था नितिन 
नितिन के पिता रामौतार भटोर गांव के प्रधान हैं। नितिन की जेब से एसएम कॉलेज का कार्ड मिला है। वह बीए की पढ़ाई कर रहा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में एक बहन भी है। सचिन के पिता राजमिस्त्री हैं। दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन

विशाल के पिता की हो चुकी है मौत 
तीसरे मृतक विशाल पुत्र प्रताप के परिवार की स्थिति भी बेहद कमजोर है। विशाल दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई आकाश है। पिता की करीब चार महीने पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। विशाल की छह बहनें हैं, जिनमें चार की शादी हो चुकी है। परिवार में अब एक और बड़ा सहारा छिन जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। आरोपी बस चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें